
आलोट। भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना 2027 को लेकर देशभर में तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। स्थानीय स्तर पर मकानों की नंबरिंग का कार्य पूरा हो चुका है और अब मकान सूचिकरण का कार्य शुरू होने वाला है। इसके लिए तहसील स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आलोट के शासकीय महाविद्यालय में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचिकरण कार्य के लिए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनर्स भारत सिंह मईडा एवं पीयूष शर्मा द्वारा प्रगणकों को आवश्यक जानकारी दी जा रही है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों से फीडबैक लिया जा रहा है और उन्हें डेमो फील्ड वर्क भी कराया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 15 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक चलेगा। साथ ही जनगणना कार्य को सेवा भाव से करने की प्रतिज्ञा भी दिलाई जा रही है।

इस अवसर पर चार्ज अधिकारी जनगणना एवं नगर परिषद आलोट के सीताराम चौहान सहित अक्षित कंडारे, ब्रजेश दुबे, अंकित बाफना, विनोद राठौर, दीपक राठौर एवं रामा ने व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।

