
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया, कार्यक्रम प्रभारी महेश टांक एवं विधानसभा प्रभारी शैलेष आंचलिया सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधानसभा प्रभारी नंदनराज जैन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, उनके विचारों और राष्ट्र सेवा में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि एकात्म मानववाद का सिद्धांत आज भी समाज और राष्ट्र के विकास के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि पंडित जी का संपूर्ण जीवन सादगी, सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा है, जिससे प्रेरणा लेकर कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री अनिल पोरवाल, कैलाश सांखला, दिनेश कोठारी, साकेत पोरवाल, महेंद्र सिंह सोलंकी, मोहक मेहता, संजय मीणा, गोपाल सिंह आंजना, अशोक कुंवाडिया, डूंगर सिंह सरपंच, नारायण सिंह, हेमेंद्र निगम, जितेंद्र काला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम का आभार महेश टांक ने व्यक्त किया।

