
आलोट। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी पल्लवी गौर के निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना बरखेड़ा कला पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
पुलिस ने अवैध वसूली व चोरी के अपराध क्रमांक 43/2022, धारा 147, 323, 327, 294, 379 भादवि के तहत पिछले चार वर्षों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी प्रभु पिता लक्ष्मण कंजर, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम टोकड़ा, जिला झालावाड़ (राजस्थान) को मुखबिर सूचना पर 9 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय आलोट में पेश किया गया।
उक्त प्रकरण में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीन आरोपी फरार थे। इनमें से मुख्य आरोपी प्रभु लक्ष्मण कंजर की गिरफ्तारी अब की गई है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी प्रभु लक्ष्मण कंजर थाना रिंगनोद के वर्ष 2020 के एक अन्य प्रकरण में भी फरार चल रहा था।
आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक रविन्द्र डण्डोतिया, उपनिरीक्षक हरि सिंह बडेरा, आरक्षक ओमप्रकाश गुर्जर एवं आरक्षक शकील की मुख्य भूमिका रही।



