
आलोट। सिविल हॉस्पिटल आलोट में बालिकाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए मानव पैपिलोमा वायरस से बचाव का टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। 1 मार्च से अब तक यहां 136 बालिकाओं को HPV Vaccine लगाया जा चुका है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह टीका बालिकाओं को Cervical Cancer जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने में अत्यंत प्रभावी है। सिविल हॉस्पिटल आलोट में यह टीकाकरण प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जा रहा है।
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर देवेंद्र ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 9 से 15 वर्ष तक की बालिकाओं को समय पर अस्पताल लाकर यह टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल में यह टीका पूरी तरह निशुल्क लगाया जा रहा है, जबकि निजी अस्पतालों में इसकी कीमत काफी अधिक होती है।
अस्पताल प्रशासन ने कहा कि यह टीका बालिकाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। अधिक से अधिक अभिभावक आगे आएं और अपनी बेटियों को यह सुरक्षा कवच दिलाएं, ताकि वे आने वाले समय में गंभीर बीमारी से सुरक्षित रह सकें।

